फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Departments with poor ranking should improve their working style, otherwise action will be taken

Saharanpur News: खराब रैंकिंग वाले विभाग कार्यशैली सुधारें, नहीं तो होगी कार्रवाई

Tue, 22 Jul 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 22 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Departments with poor ranking should improve their working style, otherwise action will be taken
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने खराब रैंकिंग वाले विभागों को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। वह सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी, उद्योग, मंडी, डूडा, एसडीए, गन्ना, खनन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खराब रैंकिंग वाले विभाग अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। आबकारी विभाग का राजस्व संग्रह कम होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कारणों को पूछते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने, रैंकिंग को उच्चतम लाने के निर्देश दिए। मंडी द्वारा किए जा रहे कार्यों की टीम गठित कर जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि रैंकिंग में लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने उद्योगों के तहत जीबीसी के अंतर्गत उत्पादन के लिए रुके उद्योगों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत कार्यों को लक्ष्य के अनुरूप करने, उनकी मॉनीटरिंग घर-घर जाकर करवाने को कहा। जिला गन्ना अधिकारी को किसानों के लंबित भुगतान यथाशीघ्र करवाने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed