{"_id":"6144d7ab8ebc3e88b96cf967","slug":"department-will-be-established-in-the-district-hospital-for-drug-de-addiction-saharanpur-news-mrt5566938126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति के लिए जिला अस्पताल में स्थापित होगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति के लिए जिला अस्पताल में स्थापित होगा विभाग
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में अब नशा छुड़ाने के लिए विभाग स्थापित होगा। ओपीडी से लेकर दस बेड का वार्ड तक तैयार होगा। डॉक्टर्स और स्टाफ की अलग से व्यवस्था की जाएगी। सुविधाओं और जरूरतों के लिए चिकित्सा विभाग ने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड वेलफेयर को पत्र लिखा है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एनएपीडीडीआर (नेशनल एक्शन प्लान फोर ड्रग डिमांड रेडक्शन) योजना के तहत प्रदेश के 22 जनपदों के जिला अस्पतालों में एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटीज संचालित की जानी हैं। इन 22 जनपदों में सहारनपुर भी शामिल है। इस संबंध में महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) की ओर से अक्तूबर 2021 में पत्र जारी किया गया था, जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी को जरूरी कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया। नशा मुक्ति अभियान के तहत ओपीडी और वार्ड बनाया जाना है। महानिदेशक के पत्र के बाद चिकित्सा विभाग की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। विभाग के लिए जरूरी सामान और अन्य जरूरतों के लिए विभाग की ओर से ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड वेलफेयर को ऑनलाइन पत्र भेजा गया है। वहां से आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग को स्थापित करने के लिए सरकार बजट उपलब्ध कराएगी। इसी वर्ष विभाग चालू होने की उम्मीद अधिकारी जता रहे हैं।
फ्री होगा इलाज
नशा मुक्ति के लिए स्थापित होने वाले विभाग में ओपीडी और दस बेड का वार्ड होगा। यहां चिकित्सक परामर्श और जांच के साथ ही जरूरी दवाएं भी मुफ्त में उपलब्ध होंगी। यदि नशे का कोई गंभीर मरीज है तो उसको भर्ती कर इलाज दिया जाएर्गा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के आदेश हैं कि जिला अस्पताल में नशा मुक्ति के लिए विभाग स्थापित किया जाए। हमने दस बेड का वार्ड बनाने के लिए कह दिया है। विभाग के लिए तमाम जरूरतों के लिए पत्र लिखा गया है। विभाग में डॉक्टर्स और एचआर सब शामिल होंगे। इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा।
डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ