फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deobandi Ulema Ulema will stand with Bareilvi

बरेलवी उलेमा के साथ खड़े होंगे देवबंदी उलेमा

Wed, 23 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 23 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
यह पहला मौका होगा जब किसी मुद्दे पर देवबंदी उलेमा ने बरेलवी उलेमा के सुर में सुर मिलाया है। बरेलवी मसलक के मौलाना तौकीर रजा के यूपी में शराब पर प्रतिबंध लगाने को अभियान चलाने वाले बयान का देवबंदी उलेमा ने स्वागत किया है। उलेमा का कहना है कि जिन चीजों को अल्लाह ने हराम करार दिया है वह उस पर प्रतिबंध लगाने के लिए हर सहयोग देने को तैयार हैं।
विज्ञापन


दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती आरिफ कासमी ने कहा कि इस्लाम में शराबनोशी को हराम करार दिया गया है। शराब वो बुराई है जिससे कई तरह के फितने खड़े होते हैं। बरेली के मौलाना तौकीर रजा का यूपी में शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान चलाने वाला बयान स्वागत योग्य है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस चीज को अल्लाह ने हराम करार दिया है यदि उस पर प्रतिबंध लगाने के लिए कोई भी कदम आगे बढ़ाता है तो उसका सहयोग किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शराब जैसी बुराई को समाज से खत्म करने के लिए यूपी ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान में मुहिम शुरु की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरसा जामिया तुल अनवरिया के मोहतमिम एवं दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने कहा कि बुराई को खत्म करने के लिए बरेलवी मसलक मुहिम चलाएं या देवबंदी मसलक उसके लिए एक दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने भी बरेलवी मसलक के मौलाना तौकीर रजा के बयान का स्वागत किया है। बता दें कि मौलाना तौकीर ने बुधवार को यूपी में शराब पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।

उनका कहना है कि यूपी राम और कृष्ण की धरती है। ऐसेब में यहां शराब पर पूर्णतया प्रतिबंध लगना चाहिए। जिसके लिए वह अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed