फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband: Three miscreants arrested in police encounter in Deoband, four absconding, sent to jail

Deoband: देवबंद में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो हैं वांछित हिस्ट्रीशीटर, चार साथी फरार

Tue, 19 Dec 2023 02:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Dec 2023 02:46 PM IST
सार

देवबंद में पुलिस की गश्त के दौरान दुगचाड़ा गांव के जंगल में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बताया गया कि मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। ये सभी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार एक बदमाश मंगलौर व दूसरा देवबंद थाने का वांछित हिस्ट्रीशटर है।
 

विज्ञापन
Deoband: Three miscreants arrested in police encounter in Deoband, four absconding, sent to jail
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देवबंद के दुगचाड़ा गांव में सोमवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर उनके चार साथी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार बदमाशों में एक मंगलौर (उत्तराखंड) तथा दूसरा देवबंद थाने का वांछित हिस्ट्रीशीटर है।

विज्ञापन


सीओ अशोक सिसौदिया ने पत्रकारों को बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस सोमवार की रात दुगचाड़ा के जंगल में गश्त कर रही थी।

विज्ञापन

इसी दौरान रजवाहे से करीब डेढ़ किमी दूर एक गन्ने के खेत के समीप कुछ संदिग्ध व्यक्ति बैठे दिखाई पड़े। पुलिस ने जब पास जाकर उनकी चैकिंग करने का प्रयास किया तो अचानक उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। लेकिन पुलिस ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उन्हें घेर लिया।

पुलिस ने मौके से युवराज उर्फ घोल्लू पुत्र रविंद्र निवासी दुगचाड़ा (देवबंद), टोनी उर्फ टीनू पुत्र मैनपाल निवासी मुंडलाना थाना मंगलौर (हरिद्वार) और शिवम पुत्र प्रताप निवासी ग्राम मझौल (देवबंद) को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके चार साथी मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार टोनी थाना मंगलौर (हरिद्वार) का वांछित और युवराज देवबंद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उनके कब्जे से पुलिस को दो तमंचे 315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक चाकू व दो बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है।

सीओ के मुताबिक बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम देने के लिए बैठे थे। लेकिन अचानक पुलिस के वहां आ जाने पर उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बताया कि वह लूटपाट और अवैध अस्लहे बेचने का काम करते हैं। कोतवाल सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में पुलिस पर जानलेवा हमला करने और 4/25 आम्र्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरास्त में जेल भेज दिया गया। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed