फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband News: The ulamas say that on the Eid-ul-Fitr offer prayers in mosques and houses by making small congregations

देवबंद: उलमा बोले- ईद-उल-फितर पर मस्जिद और घरों में छोटी जमात कर अदा करें नमाज

Thu, 13 May 2021 12:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 May 2021 12:35 PM IST
सार

सहारनपुर के देवबंद से वक्फ कमेटी ने ईद-उल- फितर पर लोगों से ईदगाह के बजाए मोहल्ले की मस्जिद या घरों में सीमित संख्या में जमात कर नमाज अदा करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Deoband News: The ulamas say that on the Eid-ul-Fitr offer prayers in mosques and houses by making small congregations
दारुल उलूम देवबंद - फोटो : डेमो

विस्तार

ईद-उल- फितर पर उलमा के बाद अब ईदगाह वक्फ कमेटी ने भी लोगों से ईदगाह के बजाए मोहल्ले की मस्जिद या घरों में सीमित संख्या में जमात कर नमाज अदा करने की सलाह दी है।

विज्ञापन


दारुल उलूम के कार्यवाहक मोहतमिम कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी, दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम, वक्फ कमेटी के उपाध्यक्ष मौलाना सुफियान कासमी, ईदगाह के मुतवल्ली व कमेटी के सचिव मौलवी अनस सिद्दीकी ने कहा कि कोरोना के बढ़ते कहर के मद्देनजर सुरक्षात्मक कदम उठाया जाना बेहद जरूरी है। शरीयत में भी साफ है कि जिंदगी की हिफाजत करना हमारा फर्ज है। इसलिए सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा न करें। बेहतर है की मस्जिदों या घरों में सीमित संख्या वाली छोटी-छोटी जमातों के साथ ईद की नमाज अदा की जाएं। कोरोना गाइडलाइन का पालन करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


वक्फ कमेटी के मुतवल्ली व सचिव मौलवी अनस सिद्दीकी ने कहा कि वर्तमान स्थिति में ईदगाह में जमात के साथ ईद की नमाज अदा करना मुमकिन नहीं है। वहीं, मौलाना सुफियान कासमी ने बताया कि इस बार एक आदमी का सदका-ए-फितर 36 रुपये रखा गया है। जिसे ईद की नमाज से पहले अदा किया जाना जरूरी है। मुफ्तियों ने यह भी कहा है कि ईद की नमाज अदा न कर पाने की सूरत में नमाज-ए-चाश्त अदा की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed