फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband is Gangotri of terror: Giriraj Singh

आतंक की गंगोत्री है देवबंद : गिरिराज सिंह

Wed, 12 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Deoband is Gangotri of terror: Giriraj Singh
जनमंच में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एंव हिन्दु जागरण मंच के तत्वाधान राष्ट्र रक्षक सम्मेलन में प - फोटो : SAHARANPUR
आतंक की गंगोत्री है देवबंद : गिरिराज सिंह
विज्ञापन

सहारनपुर। केंद्रीय मत्स्य एवं पशुधन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान को पाकिस्तान का डर नहीं है, लेकिन देश के गद्दारों से खतरा है। देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनिया में आतंकवाद की घटनाओं का जुड़ाव देवबंद से ही रहा है।
जनमंच सभागार में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एवं हिंदू जागरण मंच की ओर से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग और सीएए के समर्थन में राष्ट्र रक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनिया में जितने भी आतंकी हुए हैं या आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं, उनके तार कहीं न कहीं देवबंद से ही जुड़े हैं। देवबंद से आतंकवाद को हमेशा समर्थन मिला है। आतंकवादी भी यहां आकर रुके हैं, चाहे हाफिज सईद का मामला हो या अन्य घटनाएं। वहीं शाहीन बाग के धरने को गिरिराज ने देश के खिलाफ बताया। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या को देश के विकास और सामाजिक समरसता के लिए खतरनाक बताते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून को जरूरी बताया।
विज्ञापन

सीएए विरोधी आंदोलन देश के खिलाफ : गिरिराज सिंह
राष्ट्र रक्षक सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सीएए के विरोध में शाहीन बाग समेत देशभर में चल रहे आंदोलन देश के खिलाफ हैं। वहीं दिल्ली चुनाव में भाजपा को मिली हार पर उन्होंने कहा कि हम जनता को जगा नहीं पाए। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण कानून को देश की जरूरत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरिराज सिंह ने कहा कि सीएए के विरोध में शाहीन बाग सहित देश में जहां भी धरना-प्रदर्शन हो रहा है, वहां एक वर्ग के लोगों की संख्या ज्यादा है। यह विरोध देश की संसद के कानून के खिलाफ अराजकता और देश की खिलाफत है। आसाम को भारत से काटकर इस्लामिक स्टेट बनाने की बात कही जा रही है। आतंकवादियों के समर्थन में नारे लगते हैं। छात्रों के दिल-दिमाग में जहर घोलने का काम किया जा रहा है और विपक्ष उनका समर्थन कर रहा है। लेकिन अब डरने की नहीं, बल्कि एकजुट होने की जरूरत है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक-एक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। इसके लिए पदयात्रा निकाली जाएगी। देश का बंटवारा धर्म के आधार पर किया गया था, लेकिन हिंदुस्तान में तो मुसलमान सुरक्षित रहे, जबकि पाकिस्तान में लगातार हिंदुओं की संख्या घटती चली गई। वहां अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है।
गिरिराज ने कहा कि पूरी दुनिया की 18 प्रतिशत आबादी हिंदुस्तान में है। चीन ने जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाया, तो वह हमसे विकास और जीडीपी में आगे निकल गया। हमारे देश में प्रतिवर्ष दो करोड़ बच्चों का जन्म होता है। चीन में एक मिनट में नौ बच्चे पैदा होते हैं, जबकि भारत में 33 बच्चे जन्म लेते हैं। इसलिए हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध आदि सभी धर्मों के लोगों के लिए सख्त कानून बने। जो कानून को न माने, उसका मतदान अधिकार खत्म कर आर्थिक दंड लगे। दिल्ली चुनाव के नतीजों पर पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत सोच है कि भाजपा जनता को जगा नहीं पाई। विपक्ष की सच्चाई पूरी तरह लोगों के सामने नहीं आ सकी। चुनाव नतीजों को लेकर पार्टी मंथन करेगी। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, राजीव गुंबर, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, हिंदू जागरण मंच के प्रांत सह प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह, रविंद्र गुर्जर, अनिल अरोड़ा, मुकेश चौधरी, गौरव गर्ग, प्रवेश धवन, मुकेश चौधरी, रंजना नैब आदि मौजूद रहे।

कश्मीर न बने कोई देश का कोई शहर: ममता
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल ने कहा कि वह कश्मीर से हैं। एक वक्त ऐसा आया, जब अपनी मां के साथ 12 साल की उम्र में अपना सबकुछ छोड़कर कश्मीर से जान बचाकर भागना पड़ा था। वह दिल्ली पहुंचीं और नौकरी की। लेकिन कोई जिला, गांव या शहर अब कश्मीर न बने, इसके लिए नौकरी छोड़कर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर संघर्ष कर रही हैं। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनवाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए डेढ़ वर्ष पहले 125 से अधिक सांसदों का हस्ताक्षरयुक्त पत्र राष्ट्रपति को सौंपा गया था। देश में छोटी-बड़ी 300 से अधिक रैली की जा चुकी हैं।

जनमंच में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एंव हिन्दु जागरण मंच के तत्वाधान राष्ट्र रक्षक सम्मेलन में प

जनमंच में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एंव हिन्दु जागरण मंच के तत्वाधान राष्ट्र रक्षक सम्मेलन में प- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एंव हिन्दु जागरण मंच के तत्वाधान राष्ट्र रक्षक सम्मेलन का दी

जनमंच में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एंव हिन्दु जागरण मंच के तत्वाधान राष्ट्र रक्षक सम्मेलन का दी- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एंव हिन्दु जागरण मंच के तत्वाधान राष्ट्र रक्षक सम्मेलन में प

जनमंच में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एंव हिन्दु जागरण मंच के तत्वाधान राष्ट्र रक्षक सम्मेलन में प- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर जनमंच में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एंव हिन्दु जागरण मंच के तत्वाधान राष्ट्र रक्षक सम्?

सहारनपुर जनमंच में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एंव हिन्दु जागरण मंच के तत्वाधान राष्ट्र रक्षक सम्?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed