फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband: Imam Umair Ahmed Ilyasi raged against fatwa and said go to Pakistan and issue fatwa

Deoband : आखिर क्यों भड़के इमाम उमैर अहमद इलियासी? बोले- पाकिस्तान में जाकर जारी करें फतवे

Tue, 30 Jan 2024 11:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Jan 2024 11:09 PM IST
सार

Deoband News : ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. उमैर अहमद इलियासी जारी हुए फतवे पर भड़क गए। कहा कि जिन्होंने फतवा दिया वह पाकिस्तान या किसी दूसरे इस्लामिक देश में जाकर अपने फतवे जारी करें।

विज्ञापन
Deoband: Imam Umair Ahmed Ilyasi raged against fatwa and said go to Pakistan and issue fatwa
ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. उमैर अहमद इलियासी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी और ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. उमैर अहमद इलियासी ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर अपने खिलाफ जारी हुए फतवे पर नाराजगी जताई है, साथ ही कहा कि यह हम पर लागू नहीं होता। जिन्होंने फतवा दिया वह पाकिस्तान या किसी दूसरे इस्लामिक देश में जाकर अपने फतवे जारी करें।

विज्ञापन


अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के बाद ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. उमैर अहमद इलियासी के खिलाफ कुफ्र का फतवा जारी किया गया है। जिसको लेकर बहस छिड़ी हुई है।

विज्ञापन

मंगलवार को अमर उजाला से फोन पर बातचीत में दिल्ली निवासी डॉ. उमैर इलियासी ने कहा कि मुफ्ती साबिर हुसैनी नाम के कोई शख्स हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर कुफ्र का फतवा जारी किया है। यह मुफ्तियों का कोई इंस्टीट्यूट चलाते हैं, लेकिन मैं इनको न ही जानता और न ही कोई इनसे मुलाकात हुई है। 

फतवे में उन्होंने यह भी लिखा है कि हम माफ करने वाले नहीं है। डॉ. उमैर इलियासी ने कहा कि यह फतवा हम पर लागू नहीं होता है। यह भारत है और यहां के संविधान के हिसाब से हम पर कुफ्र का फतवा लागू नहीं होता। सख्त लहजे में उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान या किसी दूसरे इस्लामिक देश में जाकर यह फतवे जारी करें। क्योंकि यह हिंदुस्तान हैं यहां सभी मजहब को मानने वाले लोग मिल जुलकर रहते हैं, सभी त्योहार आपस में मिलकर मनाते हैं और यही इस मुल्क की खूबसूरती है। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा से मोहब्बत के पैगाम को आम करने का काम किया है और आगे भी इस पैगाम-ए-मोहब्बत की मुहिम को जारी रखेंगे।

विज्ञापन

अमन के दुश्मन हैं फतवा जारी करने वाले: मुशर्रफ
डॉ. उमैर इलियासी के खिलाफ फतवा दिए जाने के मामले में आरएसएस के घटक दल मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के विभाग संयोजक राव मुशर्रफ ने कहा कि फतवे को अमन और भाईचारे के खिलाफ बताया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस

जारी बयान में राव मुशर्रफ ने कहा कि इमाम डॉ. उमैर इलियासी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर इंसानियत का पैगाम दिया है। इस्लाम में मुल्क से मोहब्बत करने को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश में रहने वाले इंसान के लिए उसका देश, वहां की संस्कृति और इंसानियत सर्वोपरि है। धार्मिक पूजा पद्धति ऊपर वाले को अपने-अपने अकीदे से याद करने के तरीके हैं, लेकिन किसी भी मजहब ने यह नहीं सिखाया कि दूसरे मजहब की निंदा करें।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed