फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband: Husband sexualy assaults pregnant wife along with a friend, got her aborted, report filed against fou

रिश्ते कलंकित: दोस्त के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी से दरिंदगी, गर्भपात कराया, पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Nov 2023 09:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Nov 2023 09:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद के एक क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पति पर दोस्तों संग मिलकर उसके साथ दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Deoband: Husband sexualy assaults pregnant wife along with a friend, got her aborted, report filed against fou
गर्भवती

विस्तार

देवबंद में पति द्वारा दोस्त के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी से दुष्कर्म करने और उसका गर्भपात कराने का मामला प्रकाश में आया है। मुख्यमंत्री और महिला आयोग में गुहार लगाने के बाद कोतवाली पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर आरोपी पति सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की तीन सितंबर 2022 को उसका निकाह थाना क्षेत्र के ही एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के साथ हुआ था।
विज्ञापन


कुछ समय बाद पति और ससुरालियों को उसके गर्भवती होने का पता चला तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज की और उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे।

आरोप है कि जब उसने इससे इनकार किया तो पति, सास और ननद ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। बाद में मोहल्ले के लोगों ने उसे घर के अंदर पहुंचाया।

विवाहिता का आरोप है कि पति और सास सहित अन्य लोग उसे दो महिला चिकित्सकों के पास भी लेकर गए। लेकिन दोनों जगह गर्भपात करने इनकार कर दिया गया। 

विवाहिता का आरोप यह भी है पति मोहल्ला किला निवासी अपने दोस्त को घर लेकर आया और उसके साथ मिलकर जबरन उससे दुष्कर्म किया और ऐसा बार-बार करने की धमकी दी। जिसके चलते वह इससे घबरा गई और गर्भपात के लिए तैयार हो गई। गर्भपात कराने के बाद ससुरालिए उसे मायके छोड़कर चले गए।

महिला के मुताबिक उसने मामले में कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री और महिला आयोग में गुहार लगाई थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि पति, उसके दोस्त, सास और ननद के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed