{"_id":"e665819a480316f8bdd1601b5516efda","slug":"deoband-byelection-congress-preferred-the-muslim-face-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद उपचुनाव ः कांग्रेस ने मुस्लिम चेहरे को दी तरजीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद उपचुनाव ः कांग्रेस ने मुस्लिम चेहरे को दी तरजीह
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने देवबंद विधानसभा उपचुनाव के लिए पालिकाध्यक्ष माविया अली पर दांव चला है। सपा और भाजपा पहले ही अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है। कांग्रेस की ओर से मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारने से अन्य दलों ने नए सिरे से रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
मोहल्ला दीवान में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान ने धर्मनिरपेक्षता के मापदंडों के आधार पर माविया अली को देवबंद विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस की पूरी टीम एकजुटता के साथ माविया को जिताने का काम करेगी।
वालिया ने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने वादों को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के दावे भी खोखले साबित हुए हैं। सत्तारूढ़ दल के नेता बदमाशों को संरक्षण देने में लगे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मेहरबान आलम ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा द्वारा सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है।
विकास के नाम पर लड़ेंगे चुनाव
देवबंद। पालिकाध्यक्ष माविया अली लंबे अरसे से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय है। माविया अली के कांग्रेस से चुनाव लड़ने से चुनावी मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है। प्रत्याशी माविया अली ने कहा कि वह विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगे।