{"_id":"6578b1401feefaad120de747","slug":"dense-fog-increased-the-trouble-the-severity-of-cold-increased-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-2838-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घने कोहरे ने मुसीबत बढ़ाई, सर्दी का बढ़ा प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घने कोहरे ने मुसीबत बढ़ाई, सर्दी का बढ़ा प्रकोप
Wed, 13 Dec 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
घना कोहरा छाया होने के चलते बस स्टैंड पर वाहनों का इंतजार करते लोग। -संवाद
देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग। घना कोहरा छाने के कारण सर्दी का प्रकोप भी बढ़ गया है। स्टेट हाईवे पर फर्राटा दौड़ने वाले वाहन कोहरे के चलते रेंगकर चल रहे हैं। वहीं कोहरा लोगों के लिए भी मुसीबत बन गया है। लेकिन गेहूं की फसल के लिए कोहरा लाभदायक बताया जा रहा है।
कोहरे पडऩे के साथ ही सर्दी भी सितम ढाने लगी है। पिछले दो दिनों से सुबह के समय वातावरण में कोहरा छाने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को तलहेड़ी बस स्टैंड पर लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। आलम यह है था कि करीब 20 मीटर का फासला भी साफ दिखाई नहीं पड़ रहा था। कोहरे की वजह से ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वेधशाला के प्रभारी सुभाष वर्मा ने बताया कि सर्दी का बढ़ना गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। यदि सर्दी व कोहरा नहीं पड़ेगा तो फसल उत्पादन कम हो जाएगा।