फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dense fog in the morning, sunny in the afternoon

सुबह के समय घना कोहरा, दोपहर में खिली धूप

Mon, 07 Dec 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, sunny in the afternoon
सहारनपुर में कोहरे के चलते दाबकी रोड़ से कोहरे में आते वाहन चालक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सोमवार की सुबह मौसम में घना कोहरा रहा। हालांकि कोहरा सुबह नौ बजे तक छट भी गया। दोपहर में खिली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी।
विज्ञापन

जनपद में बीते कई दिन से हल्का कोहरा आ रहा है, मगर सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। तड़के तीन बजे तक मौसम साफ था, मगर उसके बाद कोहरा आना शुरू हुआ। सुबह आठ बजे तक जनपद ने पूरी तरह कोहरे की चादर ओढ़ ली। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। इस कारण हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही। दिन होने के बावजूद वाहनों की लाइटें जली नजर आईं। शहर की अपेक्षा देहात में कोहरा अधिक रहा। हालांकि कोहरा सुबह नौ बजे तक छट भी गया। उसके बाद खिली धूप रही। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा। विशेषज्ञों ने आगामी दिनों में कोहरा और बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed