फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dense fog in the morning, despite sunshine in the afternoon, mercury dropped by seven degrees

Saharanpur News: सुबह छाया घना कोहरा, दोपहर में धूप के बावजूद पारा सात डिग्री गिरा

Wed, 24 Dec 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 24 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, despite sunshine in the afternoon, mercury dropped by seven degrees
सहारनपुर। मंगलवार की सुबह फिर घना कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से दृश्यता 30 मीटर तक रही। हालांकि पूर्वाह्न 11 बजे तक धूप निकल आई। इसके बावजूद न्यूनतम तापमान में दो तथा अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जनपद में 15 दिसंबर के बाद से सर्दी चरम पर है। लगातार कोहरा छा रहा है। सोमवार 22 दिसंबर को मौसम सुबह से ही साफ रहा था। दिनभर धूप के कारण अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई थी और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिनभर धूप के कारण मौसम विभाग ने मंगलवार की सुबह फिर से कोहरा आने की अनुमान जताया था। हुआ भी ऐसा ही। मंगलवार की सुबह जब लोग जगे तो घना कोहरा छाया हुआ था।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में 50 से 60 तथा देहात में 20 से 30 मीटर की दृश्यता रही। इसकी वजह से हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए, जिनकी गति मुश्किल से 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे धूप निकल आई। इसके बावजूद न्यूनतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट रही और वह 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बीते सात दिन का तापमान
तिथि-------न्यूनतम---अधिकतम
23 दिसंबर---10-------17

22 दिसंबर---12-------24



21 दिसंबर---10-------17

20 दिसंबर---10-------14



19 दिसंबर---9.5------14.6

18 दिसंबर---9.5------14.5



17 दिसंबर---8.5------11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed