{"_id":"616db4f2b485b41696636517","slug":"dengue-spreading-nine-more-patients-found-on-monday-saharanpur-news-mrt5612138132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर पसार रहा डेंगू, सोमवार को नौ और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर पसार रहा डेंगू, सोमवार को नौ और मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को नौ और मामले डेंगू के सामने आए। इनमें सहारनपुर शहर, सरसावा और मुजफ्फराबाद के मामले शामिल हैं। चिकित्सा विभाग अभी तक 113 लोगों में डेंगू की पुष्टि कर चुका है। हालांकि प्राइवेट लैब पर एंटीजन किट से हो रही जांच के मामले इससे अलग हैं, जिनकी कोई गिनती नहीं है। चूंकि चिकित्सा विभाग एंटीजन किट की जांच को नहीं मानता है। ऐसे में वह गिनती में भी नहीं हैं।
आज 350 बूथों पर होगा कोविड टीकाकरण
सहारनपुर। 18 वर्ष से अधिक आयु के शत प्रतिशत लोगों को टीकाकरण से लाभान्वित किए जाने के मकसद से कोविड वैक्सीन टीकाकरण अभियान तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद के करीब 350 बूथों पर टीकाकरण होगा। करीब 80 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि हर केंद्र पर अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण होगा। कहीं 18 से 44 आयु वर्ग का होगा तो कहीं 45 से अधिक आयु वर्ग का। इसके अलावा अभिभावक स्पेशल और महिलाओं के लिए अलग से टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।