{"_id":"66d38e68426a8f77ac04f494","slug":"dengue-outbreak-two-people-including-a-12-year-old-child-found-infected-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-130458-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डेंगू की दस्तक, 12 साल के बच्चे समेत दो संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डेंगू की दस्तक, 12 साल के बच्चे समेत दो संक्रमित मिले
Sun, 01 Sep 2024 03:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। 12 साल के बच्चे सहित दो मरीज डेंगू से संक्रमित मिले हैं। इसमें एक सरसावा और दूसरा शहर की कॉलोनी का रहने वाला है। डेंगू संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
पिछले साल जिले में डेंगू ने कहर बरपाया था। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के अनुसार 435 मरीज डेंगू से संक्रमित हुए थे। अब डेंगू ने एक बार फिर दस्तक दे दी है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिनमें डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें एक सरसावा के कुंडा गांव का रहने वाला है, जिसकी उम्र 12 साल है। इसी तरह दूसरा संक्रमित शहर के नेहरू नगर कॉलोनी निवासी है। इसकी उम्र 24 साल है। इन दोनों की डेंगू जांच राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को हुई थी। शनिवार को मिली रिपोर्ट में डेंगू के लक्षण मिले हैं। डेंगू का पता लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के घर पहुंची और वहां पर एंटी लार्वा आदि का छिड़काव कराया। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया। अभी तक केवल दो ही डेंगू के मरीज मिले हैं।
-- डेंगू के लक्षण
-- -- -- -- -- -- -
- तेज बुखार होना।
- आंखों के पीछे तेज दर्द होना।
- मतली या उल्टी होना।
- मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना।
- शरीर पर लाल भूरे रंग के चकत्ते होना।
-- -- -
-- डेंगू से बचाव
- सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- शरीर को ज्यादा ढकने वाले पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
- घर में या आसपास जलभराव न होने देना।
- घर के गमलों, फ्रिज की ट्रे व कूलर का पानी सप्ताह में दो बार बदलें।
- बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
-- -- --
डेंगू के दो मरीज मिले हैं, जो शहर व सरसावा के रहने वाले हैं। इनकी जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। उनकी लोगों से अपील है कि घर के अंदर और आसपास पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें।
विज्ञापन
शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी