फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dengue outbreak increased, 16 more people confirmed

डेंगू का प्रकोप बढ़ा, 16 और लोगों में हुई पुष्टि

Fri, 07 Oct 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak increased, 16 more people confirmed
सहारनपुर। जनपद में डेंगू का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। 16 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुईं है। जिसके चलते जनपद में अब डेंगू मरीजों की संख्या 46 तक पहुंच गईं। डेंगू गांव के लोगों को अधिक चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। गांवों में शिविर लगाकर बुखार पीड़ितों की जांच की जा रही है। शिविर में लोगों के सैंपल लेकर एसबीडी जिला अस्पताल और नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच होती है। जांच रिपोर्ट में डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले करीब 25 दिनों में डेंगू के मामले लगातार बढ़े हैं। देहात क्षेत्र के गांव मानकपुर, चालाकपुर, अगवाहनहेड़ी, सुनहेटी, रुपड़ी जुनारदार, दाबकी गुर्जर और बेहट में डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। पिछले पांच दिनों में 16 डेंगू के नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब जनपद में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 46 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि डेंगू से बचाव के इंतजाम पूरे हैं। जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। जिन लोगों में अभी तक डेंगू के लक्षण मिले हैं, उनका स्वास्थ्य ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed