{"_id":"64d2871a75a9b09d7401793a","slug":"dengue-larvae-found-thriving-in-officers-homes-notices-given-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-7400-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अफसरों के घरों में पनपता मिला डेंगू का लार्वा, नोटिस दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अफसरों के घरों में पनपता मिला डेंगू का लार्वा, नोटिस दिए
विज्ञापन
ऑफिसर्स कालोनी में घरों की छतों पर खुले ओवरहेड टैंक
-ऑफिसर्स कालोनी में पहुंची मलेरिया विभाग की टीम, घरों का किया सर्वे
-घरों के गमलों, फ्रिज की ट्रे, कूलरों और ओवरहेड टैंक में मिले डेंगू के मच्छर
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डेंगू को लेकर अफसर भी गंभीर नहीं हैं। इसका खुलासा मलेरिया विभाग की ओर से किए गए सर्वे में हुआ है। ऑफिसर्स कालोनी में अफसरों के घरों के गमलों, कूलरों, फ्रिज की ट्रे और ओवरहेड टैंक में डेंगू का लार्वा मिला। लार्वा मिलने पर टीम ने 13 घरों को नोटिस दिए।
शासन के निर्देश पर जिले में मलेरिया विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। लोगों को डेंगू, मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूक करने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, मंगलवार को जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ टीम के साथ दिल्ली रोड स्थित ऑफिसर्स कालोनी में पहुंची। यहां करीब 200 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की। आवासों के बाहर गंदगी फैली मिली।
इस दौरान अफसरों के घरों में बाल्टी में एकत्र पानी, कूलर में भरे हुए पानी, गमलों, फ्रिज की ट्रे, ओवरहेड टैंक और नालियों की स्थिति देखी। इसमें अधिकांश अफसरों के यहां डेंगू का लार्वा पनपता मिला। जिस पर मलेरिया विभाग की टीम ने नोटिस देते हुए एंटी लार्वा का छिड़काव कराया, जिनमें डेंगू का लार्वा मिला, उन्हें खाली कराया गया।
विज्ञापन
-- एडीज मच्छर से होता है डेंगू
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि एडीज मच्छर से डेंगू होता है। घर के अंदर रखी बाल्टी, कबाड़, कूलर, गमले आदि में रखे पानी में डेंगू का लार्वा हो जाता है। डेंगू का लार्वा केवल 100 मिलीलीटर पानी में भी पैदा हो सकता है।