फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dengue larvae found in three houses

Saharanpur News: तीन घरों में मिला डेंगू का लार्वा

Tue, 08 Aug 2023 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in three houses
-टीम ने हकीकत नगर और खाताखेड़ी में किया सर्वे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर सर्वे कर रही हैं। सोमवार को दो कालोनियों के तीन घरों में डेंगू का लार्वा मिला। टीम ने परिवार वालों को डेंगू सहित दूसरे बुखार को लेकर जागरूक किया।

सोमवार को मलेरिया निरीक्षक टीम को साथ लेकर खाताखेड़ी और हकीकत नगर काॅलोनी में पहुंचे और डोर टू डोर पहुंचकर घरों का सर्वे करना शुरू कर दिया। करीब शाम पांच बजे तक दोनों काॅलोनियों में 250 घरों का सर्वे कर टीम लौट गई। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि दोनों काॅलोनियों में डोर-टू-डोर किए गए सर्वे में तीन घरों में डेंगू का लार्वा मिला। काॅलोनी में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। इसके अलावा जिन घरों में लार्वा मिला है, उनके परिवारों को डेंगू के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed