फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dengue larvae are growing in homes, caution is the only protection

Saharanpur News: घरों में पनप रहा डेंगू का लार्वा, सावधानी ही बचाव

Tue, 20 Aug 2024 05:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 20 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae are growing in homes, caution is the only protection
सहारनपुर। जिले में मच्छरों की तादाद बढ़ती जा रही है। पिछले महीने जुलाई में ही 300 से अधिक घरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका है। सबसे ज्यादा लार्वा घरों में फ्रिज की ट्रे और कूलरों में पाया गया है। ऐसे में लोगों को मच्छरों के कारण फैलने वाली बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मंगलवार यानी आज विश्व मच्छर दिवस है। स्वास्थ्य विभाग ने एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर पहुंचे। सर्वे और जागरुकता के बावजूद लोगों के घरों में लार्वा मिलने के मामले बढ़ रहे हैं। विभाग ने लार्वा मिलने पर 100 रुपये से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना भी तय किया है। अगर किसी घर में लार्वा अधिक मात्रा में पाया जाता है, तो उस पर जुर्माने की राशि बढ़ाई जाएगी। डेंगू का लार्वा फ्रिज की ट्रे, कूलरों और गमलों में मिलता है। इसके बाद भी न तो विभाग गंभीर है और न ही लोग। लोग कूलरों, फ्रिज की ट्रे और गमलों की सफाई नहीं करते। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक जिले में डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

-------

-- किस साल कितने मिले डेंगू मरीज
वर्ष मरीज मिले

2019 198

2020 21

2021 453

2022 168

2023 435
2024 00
--------
-- डेंगू के लक्षण

- अचानक सिर में तेज दर्द व बुखार का होना

- मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना
- गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना



- जी मचलाना और उल्टी का आना
- आंखों के पीछे दर्द होना



------

-- साफ पानी में पनपता है डेंगू मच्छर
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में पनपता है। घर पर कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन व टायर आदि में पनप सकता है। पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों आदि को ढक कर रखें। सप्ताह में एक बार खाली करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed