फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dengue confirmed in two more fever patients in the district

जिले में बुखार के दो और मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि

Sat, 13 Nov 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in two more fever patients in the district
सहारनपुर। जनपद में शनिवार को बुखार के दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। चिकित्सा विभाग के अनुसार इस बार अभी तक डेंगू के कुल 412 मरीज मिल चुके हैं। वहीं वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए शनिवार को सात जगहों पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में बुखार के 35 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए शनिवार को जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीमों द्वारा ब्लॉक गंगोह के गांव फतेहचंदपुर, खड़लाना, ब्लॉक पुवांरका के गांव गदनपुर, ब्लॉक मुजफ्फराबाद के गांव दयालपुर, ब्लॉक बलिया खेड़ी के गांव बनी खेड़ा तथा सहारनपुर नगर क्षेत्र में मोहल्ला कपिल विहार और ब्रह्मपुरी में स्वास्थ्य शिविर लगाए । इनमें 190 रोगियों ने इलाज कराया। इनमें बुखार के 35 मरीज शामिल रहे। बुखार के मरीजों को उपचार देने के साथ ही उनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे। टीमों के द्वारा सर्वेक्षित 939 घरों पर जाकर 3519 लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 1574 शिविर आयोजित कर 26164 रोगियों का उपचार कर चुका है।
विज्ञापन

जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम के द्वारा संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। वहां भी बुखार के मामले अधिक होने की शिकायत मिलती है वहां शिविर लगाकर उपचार दिया जा रहा है। नतीजा बुखार लगातार कम हो रहा है। - डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed