फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration of Congress against the central government at DM office

कांग्रेस का डीएम दफ्तर पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 23 Jul 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congress against the central government at DM office
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पार्टी हाईकमान के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम दफ्तर पर दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार के इशारे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से तथ्यहीन पूछताछ व जांच को भाजपा सरकार की दमनकारी नीति बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुख्य विपक्षी नेताओं को तथ्यहीन जांच के नाम पर ईडी के माध्यम से परेशान कर रही है, जो कि पूर्णतया अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित नीति बताया। प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने केंद्र सरकार की इन नीतियों को देश में लोकतंत्र कमजोर करने की साजिश बताया। एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी व सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने इस कार्यवाही को तुरंत वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान मनीष त्यागी, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, धर्मवीर जैन, नरेंद्र शर्मा, राजन अग्रवाल, नीरज कपिल, अक्षय चौधरी, इकराम खान, मुनेश सहगल, मधु सहगल, अमरदीप जैन, नसीब खान, सोमपाल कश्यप, सचिन वर्मा, सतीश शर्मा, मनजीत सिंह गोल्डी, रवि कुमार, कन्हैया गुर्जर, जब्बार खान, रणबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed