फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration of Bhakiyu Lokshakti at XEN office

Saharanpur News: भाकियू लोकशक्ति का एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 30 Apr 2025 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 30 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Bhakiyu Lokshakti at XEN office
देवबंद। भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने जर्जर हाईटेंशन लाइन को बदलवाने की मांग को लेकर एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक्सईएन को ज्ञापन देकर समस्या का एक सप्ताह में समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि नैनसोब गांव में (तांशीपुर फिटर) हाईटेंशन लाइन जर्जर हालत में है। जिस कारण गांव की बिजली आए दिन बाधित रहती है। आलम यह है कि पिछले दो दिन से तो खेतों की बत्ती भी गुल पड़ी है। जिस कारण फसलों की सिंचाई नहीं होने से किसानों को नुकसान हो रहा है। इस संबंध में अवर अभियंता व एसडीओ नागल को कई बार सूचना दी गई, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। किसानों ने चेतावनी दी यदि एक सप्ताह के अंदर उक्त समस्या का समाधान नहीं होता है तो यूनियन एक्सईएन कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को मजबूर होगी।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में कन्हैया, नवाब अली, कल्लू त्यागी, दीपक कुमार व सुनील सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed