फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration demanding the hanging of Kanhaiya's killers

कन्हैया के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 03 Jul 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding the hanging of Kanhaiya's killers
सरसावा में ज्ञापन देते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया टेलर की हत्या को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों तथा व्यापार मंडल कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए हत्यारों को तुरंत फांसी दिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसएसआई को सौंपा।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हिंदू जागरण मंच, उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल तथा अन्य हिंदू संगठनों के लोग अंबाला रोड स्थित अखंड सत्संग भवन मंदिर में इकट्ठा हुए। जहां से वे कन्हैया हम शर्मिंदा है, तेरे कातिल जिंदा है के नारे लगाते हुए थाने पहुंचे। जहां उन्होंने थानाध्यक्ष की गैर मौजूदगी में ज्ञापन एसएसआई रईस अहमद को सौंपते हुए कहा कि कन्हैया की जिस प्रकार से निर्मम हत्या की गई है, उसेे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन में कन्हैया के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने, परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दिए जाने तथा हत्यारों तथा उनके सहयोगियों को चिह्नित कर उन्हें शीघ्र फांसी दिए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में राजेश चावला, मयंक गुप्ता, रविन्द्र कोरी, कान्हा राणा, दिग्विजय सिंह, गौरव गोयल, राहुल राणा, राजा जैन, सन्नी राणा, जयकमल, अजय सिंह प्रधान, बिजेन्द्र राणा, सचिन, मोंटू जुनेजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed