सरकारी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया
सहारनपुर। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के आह्वान पर रेलवे कर्मचारियों ने सरकारी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही बृहस्पतिवार शाम रेलवे स्टेशन परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों को निजीकरण सहित अन्य नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प दिलाया गया।
यूनियन के शाखा अध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्रा और सचिव एसएस वालिया ने कहा कि केंद्र सरकार 151 ट्रेनों और 50 रेलवे स्टेशन ठेके पर देने की तैयारी की जा रही है। कई अनुभागों में स्टाफ बेहद कम कर दिए गए हैं। रेल सेवाएं सुचारु रखने में कठिनाई हो रही है। नई पेंशन स्कीम सहित अन्य नीतियों पर भी रोष जताया। उन्होंने कहा कि जनवरी से अब तक महंगाई भत्ता न देना, रात्रि ड्यूटी भत्ता बंद करना जैसे निर्णय कर्मचारी हित में नहीं हैं। चेतावनी दी गई कि यह मनमानी बंद न हुई तो संबंधित अफसरों के कार्यालयों पर धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान उपेंद्र गुप्ता, ईसम सिंह, धर्मेंद्र, मुकेश कुमार, संजय कुमार, पवन, राम प्रीत, सैनपाल, रोहिताश कटारिया, राजेंद्र सिंह, ताराचंद, जितेंद्र कुमार, संजीव बजाज, भगवान गिरी सहित अन्य मौजूद रहे।