{"_id":"5e5ab78f8ebc3ec555688b03","slug":"demolition-and-vandalism-in-the-chicken-center-on-demand-for-money-uproar-saharanpur-news-mrt4715179102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे मांगने पर चिकन सेंटर में तोड़फोड़ और मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे मांगने पर चिकन सेंटर में तोड़फोड़ और मारपीट, हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। चकराता मार्ग स्थित चिकन सेंटर पर खाने के पैसे मांगने पर तीन युवकों ने दुकान मालिक और कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। हमले में दुकान मालिक सहित चार लोग घायल हुए। आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नगर कोतवाली इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि चकराता मार्ग पर रियाज और शोएब का रॉयल चिकन सेंटर है। शुक्रवार की रात तीन युवक चिकन खाने के लिए सेंटर पर पहुंचे। इसके बाद जब चिकन सेंटर के कर्मचारी ने युवकों को बिल देकर पैसे मांगे तो युवक उत्तेजित हो गए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने शोएब, रियाज और दो कर्मचारियों पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला करते हुए चिकन सेंटर में भी तोडफोड़ की। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो युवकों ने जमकर हंगामा किया। हमले में शोएब और रियाज लहूलुहान हो गए। इनके अलावा दो कर्मचारी भी घायल हुए। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी फरार हो गए। रियाज का आरोप है कि आरोपी गल्ले से पैसे भी निकालकर ले गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि रियाज की तहरीर फैसल, जावेद और सलीम निवासी मोहल्ला छिपियान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।