{"_id":"64c019c5f0004a6e84079e84","slug":"demolition-action-in-two-illegal-colonies-of-36-bigha-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-6611-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 36 बीघा की दो अवैध काॅलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 36 बीघा की दो अवैध काॅलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
विज्ञापन
सहारनपुर मे अवैध कॉलोनी ध्वस्त करती विकास प्राधिकरण की जेसीबी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। विकास प्राधिकरण की टीम ने 36 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही दो अवैध कालोनियों में बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को विकसित की जा रही दो अवैध काॅलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि मिनी बाईपास रोड, निकट रजबहा पटरी रोड पर करीब 16 बीघा क्षेत्रफल में चारदीवारी बनाकर कच्ची सड़क बनाने के लिए मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा था। मल्हीपुर रोड पर रेलवे फाटक से आगे करीब 20 बीघा भूमि को छोटे-छोटे भूखंडों में विभाजित कर ईंटों से चिह्नीकरण किया जा रहा था। इसके साथ ही वहां सीसी सड़क भी बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों अवैध कालोनियों में बुलडोजर की सहायता से सीसी सड़क आदि निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया। इस दौरान सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता हरिओम गुप्ता, मेट मदनपाल, अमरनाथ, सतेन्द्र कुमार, आबिद आदि मौजूद रहे।