फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demolition action in illegal colony of six bigha area

Saharanpur News: छह बीघा क्षेत्रफल की अवैध काॅलोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Wed, 15 May 2024 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 May 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Demolition action in illegal colony of six bigha area
सहारनपुर के पूजा एंक्लेव के पीछे विक​सित की जा रही कॉलेनी को ध्वस्तीकरण करती विकास प्रा​धिकरण क
सहारनपुर। मंगलवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने छह बीघा में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कालोनी में बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। साथ ही दो अवैध निर्माण कार्यों को सील किया गया।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि अवैध निर्माण कार्यों और अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार चल रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पूजा एनक्लेव काॅलोनी के पीछे लगभग छह बीघा भूमि में मिट्टी का फड़ तैयार कर प्लाटिंग के कार्य किया जा रहा था। विकास प्राधिकरण की टीम ने उसे बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा 62 फुटा रोड, सम्राट विक्रम काॅलोनी में भूतल पर पूर्व निर्मित भवन के प्रथम तल पर अवैध रूप से कराए जा रहा आरसीसी स्लैब का निर्माण कार्य और मेन संकलापुरी रोड, बिलकेश्वर काॅलोनी में अवैध रूप से किया जा रहे हॉल के निर्माण कार्य को सील किया गया।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि अवैध निर्माण कार्यों और अवैध कालोनियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसलिए भवन निर्माण कराने से पहले विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत करा लें और उसी के अनुसार भवन का निर्माण कराएं। कॉलोनी विकसित करने से पहले उसे विकास प्राधिकरण से स्वीकृत कराना जरूरी है। इस दौरान अधिशासी अभियंता पीके शर्मा, सहायक अभियंता डीके शर्मा, अवर अभियंता शमीम अख्तर, प्रदीप गोयल और आरके श्रीवास्तव, मेट लालबहादुर, अमरनाथ, वैभव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed