{"_id":"67feae440075501edb0e3eba","slug":"demand-to-remove-liquor-shop-in-front-of-cemetery-intensifies-met-dm-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-147253-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कब्रिस्तान के सामने शराब ठेके को हटाने की मांग तेज, डीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कब्रिस्तान के सामने शराब ठेके को हटाने की मांग तेज, डीएम से मिले
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड पर कब्रिस्तान के सामने खुले शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को धरने में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) गुट से जुड़े किसान भी शामिल हुए। इसके बाद में जिलाधिकारी से मुलाकात की।
क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को भी शराब का ठेका नहीं खुलने दिया। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) गुट से जुड़े किसान और क्षेत्रवासी इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से कब्रिस्तान के सामने से खुले शराब ठेके को हटवाने की मांग की। पार्षद सुधीर पंवार, लक्ष्य त्यागी, आशु चौधरी, मनीष, शैलेंद्र आदि का कहना है कि आबकारी विभाग को बार-बार शिकायत देने के बावजूद अभी तक शराब का ठेका दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं किया गया है।
उनका कहना है कि शराब का ठेका होने से तनाव का माहौल भी बन सकता है। सेक्टर-एक के आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार धरने में पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे लोगों से बात की। जिला आबकारी अधिकारी एमपी सिंह का कहना है कि धरनारत लोगों से बातचीत चल रही है। नियमानुसार ठेका ठीक खुला है।