अभ्यास के लिए ग्राउंड खुलवाने की मांग
सहारनपुर। सेना में भर्ती होने की तैयारियों में जुटे युवाओं ने रिमाउंड डिपो मैदान को खुलवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि करीब पांच दिनों से ग्रांउड का गेट बंद होने के चलते उनकी प्रेक्टिस प्रभावित हो रही है।
बृहस्पतिवार को डीएम को सौँपे ज्ञापन में युवाओं ने कहा कि वे सेना में भर्ती होने के लिए दौडने आदि की प्रेक्टिस रिमाउंड डिपो के एक ग्राउंड में करते हैं। लेकिन इसके गेट को पिछले पांच दिनों से बंद कराया दिया गया है। इससे उनकी प्रेक्टिस प्रभावित हो रही है। उन्होंने ग्राउंड को सुवह सात से नौ बजे और दोपहर दो बजे से चार बजे तक खुलवाने की मांग की। इस दौरान आयुष यादव, दानिश, हिमांशु शर्मा, अभिषेक शर्मा, आशु, गौरव, मनीष, भानू, आशीष आदि मौजूद रहे।