फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand to give tickets to Gurjar community on six seats of Western Uttar Pradesh

Saharanpur News: पश्चिमी उप्र की छह सीटों पर गुर्जर समाज को टिकट देने की मांग

Thu, 22 Feb 2024 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 22 Feb 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Demand to give tickets to Gurjar community on six seats of Western Uttar Pradesh
बेहट के गांव असगरपुर में  जनसपंर्क के दौरान गुर्जर समाज का प्रतिनिधि मंडल। स्रोत-स्वयं
बेहट (सहारनपुर)। गुर्जर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बेहट क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर हिंदू-मुस्लिम गुर्जर एकता अभियान की शुरुआत की। प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र के गांव बेलका माफी, असगरपुर, इशाकपुर चेंची आदि गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान आयोजित बैठकों में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि समाज के लोगों को संगठित होकर अपने हक अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करनी होगी। किरणपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की छह सीटों पर हिंदू-मुस्लिम गुर्जर समाज के लोगों की बड़ी तादाद है। इन सभी सीटों पर भाजपा को लोकसभा चुनाव में गुर्जर समाज के लोगों को टिकट देकर चुनाव लड़ाना चाहिए। इस दौरान उनके साथ संजय सिंह गुर्जर, चौधरी रामगोपाल, संजय कुमार, राजू चौधरी, ग्राम प्रधान राशिद चौधरी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed