फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand to get the fee per supply

शुल्कप्रति पूर्ति का पैसा दिलाने की मांग उठाई

Thu, 25 Mar 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Demand to get the fee per supply
सहारनपुर। निजी आईटीआई संचालकों ने प्रमुख सचिव समाज कल्याण बीएल मीणा से मिलकर शुल्क प्रतिपूर्ति का पैैसा दिलाने की मांग की है। इसके लिए अखिल भारतीय प्राइवेट आईटीआई मैनेजमेंट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा के नेेतृत्व में दो दिन पहले लखनऊ में प्रमुख सचिव से मिला था।
विज्ञापन

एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अशोक मलिक ने प्रमुख सचिव को बताया कि वर्ष 2018 से अभी तक का शुल्क प्रतिपूर्ति का पैसा निजी आईटीआई को नहीं मिला। इसकी वजह से निजी आईटीआई आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। साथ ही जनपद के करीब चार हजार प्रशिक्षणार्थी भी प्रभावित हुए हैं। यदि शुल्क प्रतिपूर्ति का रुका पैसा जल्द नहीं मिला तो निजी आईटीआई बंदी की कगार पर पहुंच जाएंगी। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा यदि शुल्क प्रतिपूर्ति का पैसा जारी नहीं होता है तो वह मामले को विधान परिषद में उठाएंगे। मिलने वालों में एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र चौधरी, अनिल कुलश्रेष्ठ, प्रवीण, रोहित कटारिया, राकेश कोरी, रितेष सैनी, भोला गुप्ता, दीपक सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed