{"_id":"5e765f488ebc3e77b10740f1","slug":"demand-to-build-a-state-university-in-jaipur-saharanpur-news-mrt4746462192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहानपुर में राजकीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहानपुर में राजकीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। घाड़ क्षेत्र के लोगों ने जनपद में प्रस्तावित राजकीय यूनिवर्सिटी को कालूवाला पहाड़ीपुर उर्फ जहानपुर में बनाने की मांग की। ताकि घाड़ के विकास का रास्ता खुल सके। ग्रामीणों ने कहा उनके गांव में विश्वविद्यालय के लिए पर्याप्त जमीन है। इस बारे में उनके अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के पत्र पर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में डीएम से भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी जा चुकी है।
मुजफ्फराबाद ब्लाक क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान सुनील गुप्ता एडवोकेट ने बताया 22 जुलाई 2019 को उनके पिता सोम प्रकाश गुप्ता ने श्रम एवं रोजगार मंत्री भारत सरकार संतोष गंगवार को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर अवगत कराया था कि उनके गांव में 400 बीघा से अधिक सरकारी जमीन यूनिवर्सिटी के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा भी अगर जमीन की जरूरत पड़े तो उसे ग्रामीण पूरा करेंगे। सहारनपुर के लिए घोषित यूनिवर्सिटी पिछड़े घाड़ क्षेत्र में स्थापित कराई जाए। इस मांग पत्र का संज्ञान लेकर केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को इस संबंध में 16 अगस्त को पत्र भेजा। इसके बाद 12 सितंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव मनोज कुमार की तरफ से जिलाधिकारी सहारनपुर को इस आशय का पत्र भेजा गया कि कालूवाला पहाड़ीपुर उर्फ जहानपुर में यूनिवर्सिटी के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कराए। ग्रामीणों ने कहा जिला प्रशासन ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
अब गांव ताल्हापुर के प्रधान नाथीराम सैनी, गांव खुशहालीपुर के प्रधान राज कुमार राणा, कुरड़ी खेड़ा के प्रधान सुलेख चंद पंवार, बिहारीगढ़ के प्रधान राज किशोर सैनी, जहानपुर के प्रधान नाथीराम चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र चौहान, अनिल उपाध्याय, सौरभ राणा, अर्जुन सिंह, लच्छी सिंह एडवोकेट, सुनील मित्तल, डॉ. सोम प्रकाश धीमान आदि ने डीएम से मांग की कि जहानपुर की जमीन का निरीक्षण करा कर वहां यूनिवर्सिटी बनाने के लिए जमीन का शीघ्र अधिग्रहण किया जाए। बताया कि बेहट विधानसभा क्षेत्र में यूनिवर्सिटी बनाने से घाड़ क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी।