फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand to ban the chhpak in BJP meeting

भाजपा की बैठक में उठी छपाक को बैन करने की मांग

Thu, 09 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand to ban the chhpak in BJP meeting
छुटमलपुर। भाजपा के पुंवारका मंडल अध्यक्ष ठाठ सिंह राणा ने लखनौती, पुवांरका, रामखेड़ी और चॉकहरेटी में बैठकों का आयोजन करते हुए लोगोें में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में फैले भ्रम को दूर किया गया। इस दौरान छपाक को बैन करने की मांग भी उठी।
विज्ञापन

पुंवारका में रविंद्र पुंडीर के आवास पर हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष ठाठ सिंह राणा ने कहा कि आज देश में इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है कि देश में एक वर्ग विशेष के लोगों की नागरिकता खतरे में है। जबकि सच्चाई यह है कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। देश मोदी जी व प्रदेश योगी जी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास कर रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह इस तरह के झूठ को हवा दे रहे हैं। जनता उनके चेहरे को भलीभांति जान गई है। उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जिस तरह से अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए जेएनयू में टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थन में उतर गई है, उससे यह साफ हो चुका है कि देश को पाकिस्तान से पहले इन गद्दारों से लड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वे छपाक फिल्म को सहारनपुर में बैन करने की मांग करते हैं। इसके माध्यम से हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। बैठक में रविंद्र पुंडीर, उमेश शर्मा, सुधीर शर्मा, संदीप चौहान, अंकुर शर्मा, अमरदीप राणा, सियाराम शर्मा, शिव कुमार, मोनू राणा, नाथी राणा और प्रदीप राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed