फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand for construction of bridge from Bhura Dev to Shakambhari temple

भूरा देव से शाकंभरी मंदिर तक पुल निर्माण कराने की मांग

Sun, 25 Jul 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Demand for construction of bridge from Bhura Dev to Shakambhari temple
बेहट। राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधि मंडल रविवार को सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा बरसात के मौसम में शाकंभरी देवी नदी में पानी आने से बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। उन्होंने राज्यपाल से भूरा देव मंदिर से सिद्ध पीठ तक पुल का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में शामिल राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते है, लेकिन बरसात के मौसम में यहां बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं और नदी में पानी आने से दुकानदारों का भी सामान पानी में बह जाता है। सिद्धपीठ का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को नदी में पानी होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा सरकार झूठी घोषणाएं कर श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने राज्यपाल से बाबा भूरा देव मंदिर से सिद्ध पीठ तक पुल का निर्माण कराने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में चौधरी भगत सिंह गुर्जर, चौधरी सुरेश पाल, ठाकुर जनक सिंह, दीपक अरोड़ा, आशीष गुप्ता, अजय धीमान, सुबोध कश्यप, सपन जाटव, बाबूराम, शौकेंद्र राठी, ओमकार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed