फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand for action against the inspector accused of indecency with women

Saharanpur News: महिलाओं से अभद्रता के आरोपी दरोगा पर कार्रवाई की मांग

Mon, 08 May 2023 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against the inspector accused of indecency with women
गांव गोवर्धनपुर ढुलानी में सैनी समाज की बैठक को संबोधित करते संदीप सैनी
फोटो समाचार
विज्ञापन


चिलकाना। चिलकाना पुलिस के दरोगा द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार तथा परिवार के मुखिया से मारपीट को लेकर सैनी समाज में आक्रोश है। समाज के लाेगों ने बैठक कर दरोगा को हटाने की मांग की है। सूचना के बाद बैठक में पहुंची सीओ सदर ने ग्रामीणों ने उनका पक्ष सुना।

सोमवार शाम थाना क्षेत्र के गांव गोवर्धनपुर ढुलानी में सैनी समाज की बैठक हुई। इसमें आरोप लगाया गया कि पांच मई को पठेड़ पुलिस चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ गांव ढुलानी में प्रगतिशील सैनी सभा के ब्लाक अध्यक्ष दर्शनलाल सैनी के घर पहुंचे। जहां दरोगा ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा दर्शन लाल के साथ मारपीट की। इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। बैठक की सूचना पर सीओ सदर रुचि गुप्ता भी मौके पर पहुंचीं। सैनी समाज के लोगों ने सीओ को पत्र देकर निष्पक्ष जांच कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अखंड भारत स्वतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सैनी, जिला पंचायत सदस्य अनिल सैनी, प्रधान रामकुमार, बबलू सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी, रमेश चंद, संदीप सैनी, अरविंद सैनी, बिजेंद्र सैनी, शादीराम सैनी, आशु सैनी, कन्हैया सैनी, प्रवेश सैनी, प्रमोद सैनी आदि रहे। उधर, सीओ सदर रुचि गुप्ता ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच की है। वे अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed