{"_id":"66df6f8ef9009abe59069cf4","slug":"demand-bill-for-medicines-worth-rs-138-lakh-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-131122-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 1.38 लाख रुपये की दवाओं के मांगें बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 1.38 लाख रुपये की दवाओं के मांगें बिल
Tue, 10 Sep 2024 03:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन से अंबाला मंडल और सहारनपुर आरपीएफ ने 1.38 लाख रुपये की दवा पकड़ी थी। सोमवार को औषधि निरीक्षक ने थाने पहुंचकर कुछ दवाओं की जांच की। अब तक हुई जांच में दवा ठीक मिली है। आरपीएफ ने व्यक्ति से दवाओं के बिल मांगें गए हैं।
दरअसल, नई दिल्ली से जालंधर के बीच चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन को अंबाला व आरपीएफ सहारनपुर की टीम चेक कर रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर लकड़ी पुल के पास प्लेटफार्म नंबर छह पर ट्रेन के स्लीपर कोच के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति से दो काले रंग के बैग मिले थे। जिन्हें खुलवाकर चेक किया गया तो उनमें अलग-अलग कंपनियों की 101 दवाएं मिली थी, जिनकी कीमत करीब 1.38 लाख आंकी गई थी। रेलवे पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति दिल्ली से उन दवाओं की सप्लाई करता है, जो यहां नहीं मिल पाती। इस मामले में आरपीएफ ने सोमवार को औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे से दवाओं की जांच कराई। इस दौरान जितनी दवाओं को चेक किया गया वह ठीक मिली। सभी दवाओं की जांच नहीं हो पाई। जो व्यक्ति आरपीएफ ने पकड़ा था, वह जमानत पर बाहर है। उससे दवाओं के बिल मांगें गए हैं। दवाओं के बिल नहीं दिखाने पर आरपीएफ आगे की कार्रवाई करेंगी। उधर, औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने बताया कि कुछ दवाओं की जांच की गई है, जो ठीक मिली।