फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Delhi-Yamunotri highway work will start soon

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर जल्द शुरू होगा काम

Fri, 25 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 25 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Yamunotri highway work will start soon
दिल्ली नेशनल हाईवे - फोटो : amar Ujala
सहारनपुर में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के निर्माण का कार्य शुरू होने की उम्मीद फिर जगी है। सरकार ने पुराने टेंडर को निरस्त कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह टेंडर के लिए विज्ञापन भी निकाला जा चुका है। हाईवे का निर्माण इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन के आधार पर होगा। इसमें 22 महीने का समय लगने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


करीब छह साल पहले दिल्ली-सहारनपुर-यमुनोत्री हाईवे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। एसईडब्ल्यू कंपनी को इसे बनाने का टेंडर दिया गया था। मगर सरकार और कंपनी में तालमेल न होने की वजह से पूरी प्रक्रिया लटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब राज्य सरकार ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के निर्माण के लिए पुन: तैयारी शुरू कर दी है। पिछले सप्ताह टेंडर के लिए विज्ञापन निकाला जा चुका है। सरकार ने एसईडब्ल्यू जैसी कंपनी से इसका निर्माण न कराने का निर्णय लिया है।

सरकार ने हाईवे के निर्माण के लिए 3100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। टेंडर घोषित होते ही काम शुरू होने का दावा किया जा रहा है। बताया गया है कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर ही इस हाईवे का निर्माण भी इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन के आधार पर किया जाएगा।  

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के निर्माण के लिए साढ़े 1700 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था। एसईडब्ल्यू कंपनी ने हाईवे की जद में आने वाले पेड़ों को काटने के लिए अनुमति मांगी थी।

मगर तत्कालीन संप्रग सरकार ने पेड़ काटने की अनुमति नहीं दी। इससे कई साल तक काम लटका रहा। ऐसे में पांच साल पहले जिस हाईवे के निर्माण में साढ़े 1700 करोड़ रुपये की लागत आनी थी। उसका खर्च बढ़ते-बढ़ते तीन हजार करोड़ रुपये पार कर गया। ऐसे में कंपनी ने निर्माण से हाथ खींच लिए। 


दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे दिल्ली से बागपत, शामली और सहारनपुर से होकर गुजरेगा। इसकी कुल लंबाई 196.089 किलोमीटर है। इसके तहत सहारनपुर शहर के चारों ओर रिंग रोड भी बनाया जाना है। सरकार ने इसके निर्माण के लिए 3100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed