{"_id":"66b53d574afb4f235100dd64","slug":"delhi-yamunotri-highway-remained-jammed-for-half-an-hour-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-129070-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आधा घंटा जाम रहा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आधा घंटा जाम रहा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे
Fri, 09 Aug 2024 03:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
बेहट। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बेहट और गंदेवड़ के बीच बृहस्पतिवार की शाम कारीब चार बजे खनिज से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से जाम लग गया। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब दो किमी लंबी लाइन लगने के बाद पुलिस ने रूट डायवर्जन कराते हुए वाहनों को शाकंभरी देवी रोड से वाया फतेहपुर कलां मिर्जापुर निकलवाया।
पड़ोसी राज्य उत्तराखंड और हथिनीकुंड बैराज जाने वाली यात्री बसों को भी अतिरिक्त सफर तय करके बेहट के शाकंभरी तिराहे से शाकंभरी देवी रोड से मिर्जापुर जाना पड़ा। करीब आधा घंटा जाम लगा रहा, जिससे हरियाणा, उत्तराखंड और चिलकाना जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने क्रेन बुलाकर सड़क पर अवरोधक बने दुर्घटनाग्रस्त खनिज से भरे वाहन को हटवाया। उसके बाद ही जाम खुल सका और यातायात सुचारु हो सका।