{"_id":"64b04b9c6f748745ea036ca4","slug":"delhi-yamunotri-highway-can-be-closed-anytime-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-5897-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कभी भी बंद हो सकता है दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कभी भी बंद हो सकता है दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे
विज्ञापन
बेहट(सहारनपुर)। यूपी को हिमाचल और उत्तराखंड से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कभी भी यातायात का संचालन बंद हो सकता है। पिछले पांच दिन से लगातार हो रही भारी बारिश से शिवालिक पहाड़ियों में बादशाहीबाग से लेकर दर्रारीट तक छह जगह हाईवे में कटाव हुआ है। वहीं एक जगह से हाईवे धंस गया है।
पांच दिन पहले इस हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच दर्रारीट के पास नदी की तरफ बनी सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से जबरदस्त कटाव हुआ था। इसके बाद लगातार बारिश से बादशाहीबाग से लेकर दर्रारीट तक पांच जगह और कटाव होने से हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा एक जगह से हाईवे धंस गया है। इन परिस्थितियों में हाईवे पर दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी बन गई हैं। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि शिवालिक पहाड़ियों से पहले बादशाहीबाग में एक चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाया गया, जबकि लोक निर्माण विभाग को यूपी की साइड बादशाहीबाग में और दूसरी तरफ उत्तराखंड में संबंधित विभाग को पुलिस चौकी के पास हाईवे के क्षतिग्रस्त होने से संबंधित चेतावनी बोर्ड लगवाने चाहिए थे।
लोक निर्माण विभाग की तरफ से केवल इतना किया गया कि हाईवे पर जिन स्थानों पर कटाव हुआ है, उस हिस्से में पत्थर रखवा दिए गए हैं। हालात यह बने हैं कि हाईवे पर यातायात का संचालन कभी भी बंद हो सकता है। यदि हाईवे बंद हो गया तो हिमाचल और उत्तराखंड जाने वाले वाहनों को लंबा सफर तय करके गंदेवड़ से वाया हथिनीकुंड बैराज से पांवटा साहिब होते हुए हिमाचल और उत्तराखंड जाना पड़ेगा।