फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Delhi Yamnotri Highway opened for vehicles

Saharanpur News: वाहनों के लिए खुला दिल्ली यमनोत्री हाईवे

Sun, 07 May 2023 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Delhi Yamnotri Highway opened for vehicles
दिल्ली यमुनौत्री सड़क मार्ग पर बनाए गए प्रवेश द्वार से गुजरते वाहन
- प्रदेश की सीमा पर डाट काली मंदिर के पास प्रवेश द्वार का निर्माण हुआ
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

बेहट/मिर्जापुर। यूपी उत्तराखंड की सीमा पर डाट काली मंदिर के पास प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य के चलते एक माह से बंद दिल्ली यमनोत्री हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया है। अभी तक भारी यातायात हथिनी कुंड बैराज से निकाला जा रहा था। जिस कारण वाहनों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। यातायात अब सीधा जाएगा, जिससे बड़ी राहत मिली है।

बता दें कि छह अप्रैल को मिर्जापुर के बादशाही बाग से आगे यूपी एवं उत्तराखंड की सीमा पर डाट काली मन्दिर के पास यूपी सरकार द्वारा करोडों रुपये की लागत से भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर पूर्ण रूप से सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। हालांकि दोपहिया वाहन द्वार के बराबर से निकलते रहे थे। शनिवार को लिंटर खुलने के बाद सड़क मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। मार्ग खुलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल हल्के वाहनों का आवागमन ही शुरू किया गया है। रविवार से भारी वाहनों का आवागमन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed