फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Delhi travel will be difficult after tomorrow, no entry of BS-4 buses

Saharanpur News: कल के बाद मुश्किल होगा दिल्ली का सफर, बीएस-4 बसों की नो एंट्री

Mon, 30 Oct 2023 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Delhi travel will be difficult after tomorrow, no entry of BS-4 buses
- सहारनपुर की छह, छुटमलपुर डिपो की 13 बसें नहीं जा सकेंगीं दिल्ली
विज्ञापन

- एक नवंबर से केवल बीएस-6 बसों का ही दिल्ली तक होगा संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रोडवेज बसों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की राह कठिन होगी। दीपावली में होने वाले प्रदूषण से दिल्ली को बचाने के लिए रोडवेज की बीएस-4 बसों पर रोक लगा दी है। एक नवंबर से सिर्फ बीएस-6 बसें ही दिल्ली में प्रवेश कर पाएंगी। हालांकि, परिवहन निगम का दावा है कि अगले महीने रीजन को 36 बीएस-6 बसें मिलने वाली हैंं।
त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इसमें बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से घर आते हैं। ट्रेनों के फुल होने के बाद रोडवेज की बसों ही उनका सहारा होती है, लेकिन दिल्ली को प्रदूषण से बनाने के लिए बीएस-4 बसों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह रोक एक नवंबर से जारी होगी। ऐसे में यात्रियों को दिल्ली पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के मुताबिक, सहारनपुर डिपो में दिल्ली के लिए छह बसें बीएस-4 की और 14 बसें बीएस-6 की शामिल हैं। 12 बसों को दिल्ली तक चलाया जा रहा है। 10 बसें मेरठ और दो बसें शामली से दिल्ली जा रहीं हैं। इनके अलावा बीएस-6 की दो बसें लखनऊ रूट की हैं। छुटमलपुर डिपो आठ बसें बीएस-6 की हैं, जबकि 13 बीएस-4 की संचालित हो रहीं हैं। यह संख्या दिल्ली रूट की हैं। बीएस-4 की बसों का संचालन कौशांबी तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
एक नवंबर से दिल्ली में सिर्फ बीएस-6 मॉडल की बसें ही जा सकेंगी। उम्मीद है कि सहारनपुर रीजन को 36 बीएस-6 मॉडल की बसें मिलने वालीं हैं, जिन्हें दिल्ली के लिए चलाया जाएगा, ताकि त्योहारों में यात्रियों को दिल्ली जाने व आने में कोई परेशानी न हो सके। - गौरव पांडेय, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
- बसों के कम होने से बढ़ेगी परेशानी

- लोकेश चौधरी ने बताया कि महीने में एक-दो दिन दिल्ली जाना होता है। अब दिल्ली में रोडवेज की बीएस-4 बसें नहीं जाने से परेशानी बढ़ जाएगी। बीएस-6 की बसें ही दिल्ली जा सकेंगी। लेकिन उनसे काम नहीं चलेगा। त्योहार भी शुरू हो गए हैं।

- सचिन का कहना है कि त्योहार शुरू हो गए हैं। ऐसे में सामान लेने के लिए लोगों का दिल्ली जाना लगा रहता है। एक नवंबर से दिल्ली में रोडवेज की बीएस-4 बसों का प्रवेश नहीं होने से लोगों को दिक्कत होगी।
- अनिल का कहना है कि दिल्ली में बीएस-4 की बसों पर रोक लग रही है। इससे न केवल व्यापारियों पर असर पड़ेगा, बल्कि आमजन भी परेशान होंगे। काफी व्यापारी ऐसे हैं, जो रोडवेज बसों से ही दिल्ली जाते रहते हैं।


- रोबिन ठकराल ने बताया कि दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए रोडवेज बीएस-4 की बसों पर रोक लगाई गई है। अब तक बीएस-4 की जो बसें दिल्ली जा रही थी, वह एक नवंबर से नहीं जा सकेंगी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed