फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Delhi-Shamli-Saharanpur railway line will double

डबल होगी दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल लाइन

Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Shamli-Saharanpur railway line will double
रेलवे लाइन - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर से दिल्ली वाया शामली रेल लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण को हरी झंडी मिल गई है। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा 20 दिसंबर को नानौता में लाइन के विद्युतीकरण और दोहरीकरण का शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन


सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने उक्त लाइन के सिंगल होने की समस्या से रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को अवगत कराते हुए इसके दोहरीकरण और विद्युतीकरण की मांग उठाई थी। उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए मंत्रालय ने लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन


रेल राज्य मंत्री 20 दिसंबर को नानौता में कार्य का शुभारंभ करेंगे। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बताया कि लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण के बाद ट्रेनों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ट्रेनें और गति और बिना बाधा के चलेंगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा। सांसद की मांग पर रेल मंत्रालय ने रामपुर मनिहारान के गांव जंधेड़ा समसपुर में रेलवे हाल्ट की घोषणा की है।


साथ ही अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का स्टापेज भी रामपुर मनिहारान में करने की घोषणा की है। साथ ही देवबंद प्रधानमंत्री कौशल केंद्र की स्थापना19 सितंबर 2017 को करने की घोषणा की गई है। इसका शुभारंभ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed