फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Delhi Road area was on the brink of death, gas leaked throughout the night

Saharanpur News: मौत के मुहाने पर रहा दिल्ली रोड क्षेत्र, रात भर हुआ गैस का रिसाव

Wed, 17 Jul 2024 04:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Delhi Road area was on the brink of death, gas leaked throughout the night
सहारनपुर। विद्युत निगम की लापरवाही के कारण 10 जुलाई की रात दिल्ली रोड क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था। गड्ढे की खोदाई के दौरान विद्युत निगम के कर्मचारियों ने भारत पेट्रोलियम की गैस पाइप लाइन कई स्थानों से तोड़ दी। पाइप लाइन से गैस रिसाव होता देख कर्मचारी वहां से भाग गए, जिस कारण रात भर गैस का रिसाव होता रहा। नगर निगम की तरफ से विद्युत निगम को 59.35 लाख के नुकसान का नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

दरअसल, स्मार्ट सिटी योजना के तहत दिल्ली रोड को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। विद्युत लाइन को भूमिगत करने की जिम्मेदारी विद्युत निगम पर है। विद्युत निगम ने लाइनें भूमिगत करने के लिए फुटपाथ क्षेत्र में खोदाई की जा रही थी। जेसीबी से खोदाई करते समय भारत पेट्रोलियम की लाइन फट गई, जिसमें से गैस रिसता देख विद्युत निगम के कर्मचारी वहां से भाग गए। रात भर पाइप लाइन से गैस का रिसाव होता रहा। सुबह स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को पता चला। इसके बाद स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने तुरंत भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों से संपर्क कर लाइन को बंद कराया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। इसी रोड पर डीआईजी आवास से लेकर अन्य अधिकारियों के भी आवास है।
विज्ञापन


सड़क और फुटपाथ भी हुआ क्षतिग्रस्त
करीब एक माह पहले लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से कलक्ट्रेट तिराहे से लेकर हसनपुर चौराहे तक स्मार्ट सिटी के तहत काम हुआ है। विद्युत निगम के कर्मचारी जिस समय खोदाई कर रहे थे, उन्होंने न केवल गैस पाइप लाइन को तोड़ा, बल्कि सड़क और फुटपाथ भी क्षतिग्रस्त कर दिए। स्मार्ट सिटी सीईओ संजय चौहान द्वारा मुख्य अभियंता विद्युत को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विद्युत विभाग बिना सूचना दिए सड़क की खोदाई न कराए। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
विद्युत निगम की लापरवाही को लेकर स्मार्ट सिटी को करीब 59.35 लाख का नुकसान हुआ है। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर नुकसान की प्रतिपूर्ति कराने के लिए कहा गया है।
- संजय चौहान, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed