{"_id":"5f834f408ebc3e9bbe713246","slug":"delhi-dehradun-shatabdi-express-timetable-released-saharanpur-news-mrt5055881184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस की समयसारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस की समयसारिणी जारी
विज्ञापन
दिल्ली देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी
रेलवे की नई स्पेशल ट्रेनों में शामिल है यह गाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। रेलवे ने त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेनों के रूप में संचालित होने वाली नई ट्रेनों में दिल्ली देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस की भी समय सारिणी जारी कर दी। इसका संचालन 15 अक्तूबर से होगा। इस ट्रेन के संचालन के बाद अब दिल्ली रूट के लिए भी यात्रियों को विकल्प मिल गया है। इस ट्रेन में एक्जीक्यूटिव एसी, चेयरकार और एसी चेयरकार श्रेणी के कोच शामिल होंगे। इसमें आरक्षित टिकटों पर ही यात्रा हो सकेगी।
रेलवे के अनुसार नई दिल्ली से देहरादून की ओर आते समय 02017 शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 06.45 बजे चलकर सुबह 10.15 बजे सहारनपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके अलावा देहरादून से नई दिल्ली की ओर जाते समय 02018 शताब्दी एक्सप्रेस देहरादून से शाम 04.55 बजे चलेगी और सहारनपुर स्टेशन पर रात 07.30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन से यात्री दिल्ली और देहरादून के साथ ही गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार के लिए भी यात्रा कर पाएंगे। इससे पहले रेलवे की ओर से चलाई गई ट्रेनों में ज्यादातर बिहार, पंजाब और हरियाणा के शहरों में जाने वाली ही ट्रेनें शामिल हैं।