फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dehradun depot's contracted bus overturned, ten injured

देहरादून डिपो की अनुबंधित बस पलटी, दस घायल

Wed, 19 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dehradun depot's contracted bus overturned, ten injured
बस पलटने के बाद दून हाइवे से रेंग कर गुजरते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
बिहारीगढ़/छुटमलपुर(सहारनपुर)। देहरादून से सहारनपुर जा रही उत्तराखंड डिपो की अनुबंधित बस मंगलवार की शाम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में चालक सहित करीब दस सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे देहरादून डिपो की अनुबंधित बस संख्या बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में मोहंड के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। बस में बीस के करीब सवारियां थीं। बस के पलटते ही उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। राह चलते वाहनों में बैठे यात्रियों ने बस से घायल यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद सूचना पर पहुंची बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने घायलों चालक विशाल पुत्र हरज्ञान निवासी अलीपुर संभालकी थाना फतेहपुर, संजय कुमार, अशोक कुमार, श्याम मल्होत्रा निवासीगण यमुनानगर, दिनेश मित्तल निवासी सहारनपुर, जितेंद्र और लक्की निवासी देहरादून, शाहीन और सईद निवासीगण सहारनपुर को फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भरती कराया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ जिसे पुलिस ने तत्काल सुचारु करा दिया।

घायल महिला

घायल महिला- फोटो : SAHARANPUR

घायल बस यात्री

घायल बस यात्री- फोटो : SAHARANPUR

घायल बस यात्री

घायल बस यात्री- फोटो : SAHARANPUR

फतेहपुर सीएचसी पर एंबुलेंस से घायल को उतारते

फतेहपुर सीएचसी पर एंबुलेंस से घायल को उतारते- फोटो : SAHARANPUR

दून हाईवे पर शिवालिक पहाडियों में पलटी पडी बस

दून हाईवे पर शिवालिक पहाडियों में पलटी पडी बस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed