फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dehra Case: The family members of Israel killed Tahrir

डेहरा प्रकरण : इसरार की मौत का मामला उलझा

Fri, 19 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dehra Case: The family members of Israel killed Tahrir
डेहरा प्रकरण : इसरार के परिजनों ने दी हत्या की तहरीर
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। डेहरा गांव में बालक पर हमला करने के आरोपी की ग्रामीणों द्वारा पिटाई करने और उपचार दौरान उसकी मौत होने का मामला उलझ गया है। मृतक के परिजन शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे और इसरार के मानसिक रुप से बीमार होने से इंकार किया। उनका कहना है कि वह फर्नीचर बनाने का काम करता है और कुटेसरा से वापस लौट रहा था। उन्होंने इस मामले में दर्जनों लोगों के विरुद्ध तहरीर भी दी है।
बृहस्पतिवार को डेहरा गांव में एक युवक द्वारा सात वर्षीय बालक वंश पर दरांती से हमला करने के आरोप में ग्रामीणों ने उक्त युवक के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक इमलिया गांव निवासी इसरार था। जिसे ग्रामीण मानसिक रुप से बीमार बता रहे थे। शुरुआत में पुलिस भी यही मानकर चल रही थी, लेकिन मामला उस समय उलझ गया। जब मृतक इसरार के परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मिलकर बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार नहीं था, बल्कि वह फर्नीचर का कार्य करता था जो कुटेसरा से काम कर लौट रहा था। इस मामले में पुलिस ने देर रात बालक के पिता नरेश की तहरीर पर मृतक के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को इसरार के परिजन गांव के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और उसके भाई गुलफाम की तरफ से 12 नामजद व 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध अकारण इसरार की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी तथा कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं, मामला अलग अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने इमलिया और डेहरा में पुलिस बल तैनात किया है, जबकि खुफिया विभाग के अधिकारी भी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय का कहना है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए एहतियात के तौर पर दोनों गांवों में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच उपरांत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed