{"_id":"68530cabe1408002090fabb6","slug":"deeds-were-made-for-more-than-the-amount-of-land-purchased-report-filed-against-the-couple-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-152099-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खरीदी गई जमीन से ज्यादा के कर दिए बैनामे, दंपती के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खरीदी गई जमीन से ज्यादा के कर दिए बैनामे, दंपती के खिलाफ रिपोर्ट
Thu, 19 Jun 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। मोहल्ला मखदूमजहां सराय निवासी खड़क सिंह ने एक दंपती के खिलाफ फर्जी रजिस्ट्री कर जमीन हड़पने, धमकी देने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
पीड़ित ने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी कृषि भूमि का कुछ भाग बेचने के लिए मोहल्ले के ही रहने वाले फुरकान अहमद व उसकी पत्नी बानो से समझौता किया था। इस सौदे के तहत लगभग आठ बीघा कृषि भूमि की बिक्री तय हुई। इसके तहत दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 में कुल 0.547 हेक्टेयर भूमि के बैनामे फुरकान के नाम दर्ज किए गए। खड़क सिंह का आरोप है कि फुरकान अहमद ने खरीदी गई भूमि को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर करीब 49 अलग-अलग रजिस्ट्री कर डाली। इनमें रास्ते के नाम पर छोड़ी गई भूमि भी खड़क सिंह के परिवार की जमीन से कब्जाई गई।
उन्होंने बताया कि फुरकान ने 5470 वर्गमीटर भूमि खरीदने के बाद 6297.44 वर्गमीटर तक रजिस्ट्री कर दी, जिसमें से 827.44 वर्गमीटर भूमि उनके परिवार की थी। यह सारा कार्य धोखाधड़ी और षड्यंत्र के तहत किया गया, जब परिवार ने फुरकान से बात करनी चाही, तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। उसकी पत्नी भी उसे इस पूरे कृत्य में सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उसने कई बार थाने में और उच्चाधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर आखिरकार कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।