फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   dedh karod ki aghoshit aay pakdi

डेढ़ करोड़ अघोषित आय पकड़ी

Fri, 24 Mar 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर।  आयकर विभाग की टीम ने कमेला कालोनी के पास तीन लोगों के यहां छापा मारकर डेढ़ करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी। जिसे प्रधानमंत्री कल्याण योजना में घोषित किया गया। छापामार कार्रवाई से व्यापारियों एवं अन्य धनाढ्य लोगों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को संयुक्त आयकर आयुक्त कमल खन्ना के नेतृत्व में आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने पुलिस को साथ लेकर कमेला कालोनी में तीन लोगों के यहां छापा मारा। आयकर विभाग का छापा लगते ही खलबली मच गई। अन्य कई व्यापारियों एवं धनाढ्य लोगों में भी छापे की आशंका से हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की टीम ने तीनों लोगों के यहां से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी जिसे प्रधानमंत्री कल्याण योजना में घोषित किया गया।  
विज्ञापन


सूत्रों केे अनुसार आयकर विभाग ने बैंक रिकार्ड के आधार पर छापामारी की है। बताया जा रहा है कि नोटबंदी के दौरान इन लोगों द्वारा पुरानी करेंसी में भारी मात्रा में नोट जमा कराए गए थे। आयकर विभाग ने क्षेत्र के ऐसे लोगों की सूची तैयार कर ली है, सिर्फ 31 मार्च तक इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि लोग जिस संपत्ति के बारे में जवाब नहीं दे सकते, उस संपत्ति की खुद ही घोषणा कर दें। उन्हें सिर्फ 49.9 प्रतिशत टैक्स और 25 प्रतिशत प्रधानमंत्री कल्याण योजना में जमा किया जाएगा। घोषित नहीं करने पर पकड़े जाने के बाद 137.5 प्रतिशत टैक्स और पेनाल्टी जमा कराई जाएगी। इसके अलावा अन्य विभागों द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed