{"_id":"673e1abbf33a8a000105bee3","slug":"death-of-teenage-girl-daughter-was-surrounded-by-burning-fire-in-the-house-parents-were-crying-outside-2024-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की मौत: घर में धधक रही आग में घिरी थी बेटी, बाहर बिलख रहे थे माता-पिता, इस हाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की मौत: घर में धधक रही आग में घिरी थी बेटी, बाहर बिलख रहे थे माता-पिता, इस हाल में मिला शव
Wed, 20 Nov 2024 10:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:52 PM IST
सार
माता-पिता 13 साल की आध्या को बचाने के लिए बदहवास हालत में मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन भयंकर आग के सामने लोग बेबस थे। जब तक फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोहल्ला बड़तला यादगार में हुए हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। घर के अंदर आग धधक रही थी और बाहर किशोरी के माता और पिता बिलखते रहे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह मोहल्ला बड़तला यादगार स्थित एक मकान में आग लग गई। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई तो कुछ लोग उठे भी नहीं थे। मकान में आग लगने की खबर पूरे मोहल्ले में फैल गई। पहले तो कुछ देर तक धुआं उठता रहा। इसके बाद देखते ही देखते आग धधकने लगी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बुझी। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ी। जब तक गाड़ी आती, तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गली इतनी संकरी थी कि गाड़ी अंदर तक नहीं पहुंच पाई। पाइप लगाकर घर में लगी आग पर काबू पाया जा सका। झकझोर करने वाली बात यह रही कि 13 साल की आध्या आग में जलती रही। बाहर खड़े लोग कुछ भी नहीं कर पाए। किशोरी की मां बार बार बेहोश होती रही। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग बुझी तो लोग घर के अंदर पहुंचे। देखा कि किशोरी का शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा है, जो पूरी तरह से जला हुआ था। बेटी का शव देखक पिता के पैरों तले से जमीन खिसक गई।
सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार का कहना था कि हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। अधिकारियों के निर्देशानुसार शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार का कहना था कि हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। अधिकारियों के निर्देशानुसार शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।