{"_id":"5a32c6a24f1c1b4e718b9244","slug":"death-of-an-anganwadi-by-the-cold-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर ठंड से एक आंगनबाड़ी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर ठंड से एक आंगनबाड़ी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी बढ़ने के बावजूद 52वें दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरने पर डटीं रहीं। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने आरोप लगाया कि सरकार की उदासीनता के कारण ठंड लगने से एक सहायिका की ठंड लगने के कारण मौत हो गई।
हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने कहा कि ब्लॉक मुजफराबाद के गांव फतेहपुर कला निवासी सहायिका सुमन रोजाना धरने में धरने में शामिल होने आती थी। सर्दी बढ़ने पर भी वह धरने पर रही।
लेकिन ठंड लगने से उसकी हालत खराब हो गई और बुधवार को उसका निधन हो गया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आंदोलन पर डटे रहने का आह्वान किया। जिला महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि हम मांगे पूरी ना होने तक धरने पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन
कार्यवाहक अध्यक्ष सुधा धीमान ने कहा कि सरकार हमें उग्र आंदोलन करने को मजबूर कर रही है। कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने कहा कि सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। हम अपनी मांगें मनवाकर ही दम लेंगे। आरती सैनी, पिंकी शर्मा, सुलक्षणा, शहनाज, गीता देवी, परमजीत, प्रवीन, शबाना, ऊषा रानी, मंजु, गीता, ललिता, रेखा, अनीता जैन, कमला, जय देवी मौजूद रहे।