फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Death of a tractor-trolley mutineer

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मासूम की मौत

Sat, 25 Mar 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 25 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Death of a tractor-trolley mutineer
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
सहारनपुर के  नानौता के गांव भनेड़ा खेमचंद में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जबकि उसके पिता और दादा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्राली सवार अन्य ग्रामीण बाल-बाल बचे। बच्चे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह नानौता थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा खेमचंद निवासी किसान शालू राणा अपने चाचा साहब सिंह (68) पुत्र युवराज (3) व अन्य तीन ग्रामीणों को ट्रैक्टर ट्राली पर बैठाकर नानौता की ओर किसी काम से आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि जैसे ही उनकी ट्रैक्टर ट्राली बीच रास्ते में पांडुखेड़ी गांव के पास बने रेलवे अंडर पास पर पहुंची तो अर्ध निर्मित अंडर पास के ढलान पर ट्राली में बैठा मासूम युवराज उछलकर नीचे गिर गया और ट्राली का पहिया उसे कुचलता हुआ निकल गया।

इसके बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और उसमें सवार साहब सिंह व शालू राणा भी घायल हो गए। अन्य लोग समय रहते कूद गए। घटना के बाद सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों घायलों को बाहर निकाला।

गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल भरती कराया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर बाद बच्चे के शव को गमगीन माहौल में दफना दिया गया। ग्रामीणों ने घटना के लिए रेलवे प्रशासन को जिम्मेदार बताया है।

ग्रामीण श्यामवीर सिंह, जगबीर सिंह, कर्मवीर सिंह, साहब सिंह, कुलदीप सिंह, गांव प्रधान सुदेश कुमार आदि का कहना है कि पिछले काफी दिनों पूर्व रेलवे द्वारा अंडर पास तैयार कर दिया था। लेकिन आज तक दोनों ओर पक्का निर्माण नहीं कराया गया है।


इसके चलते यहां वाहन अनियंत्रित हो जाता है। करीब एक महीने से अंडरपास के नीचे पानी भरा हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रेलवे प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस पर कार्य न किया गया तो ग्रामीण मजबूरी में आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed